चंद्रमा मिशन चंद्रयान 2 शनिवार को सुबह 1:55 बजे (शुक्रवार रात) चंद्र सतह पर उतरने वाला है, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के सबसे करीब पहुंचने वाला पहला राष्ट्र बनकर इतिहास रचेगा। चंद्रयान 2 से लैंडर विक्रम चाँद की परिक्रमा पूरी कर शुक्रवार की रात 1:30 से 2:30 के बीच चाँद पर लैंड करेगा। इसके बाद रोवर प्रज्ञान भारतीय वैज्ञानिकों की मदद से मनुष्य के लिए चाँद पर जीवन की खोज करेगा। आइये जानते हैं आप कैसे देख सकते हैं चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट
चंद्रयान 2 चंद्रमा मिशन शनिवार को सुबह 1:55 बजे (शुक्रवार रात) चंद्र सतह पर उतरने वाला है, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के सबसे करीब पहुंचने वाला पहला राष्ट्र बनकर इतिहास रचेगा। चंद्रयान 2 से लैंडर विक्रम चाँद की परिक्रमा पूरी कर शुक्रवार की रात 1:30 से 2:30 के बीच चाँद पर लैंड करेगा। इसके बाद रोवर प्रज्ञान भारतीय वैज्ञानिकों की मदद से मनुष्य के लिए चाँद पर जीवन की खोज करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने एक बयान में कहा कि रोवर प्रज्ञान शनिवार सुबह 5:30 बजे से सुबह 6:30 बजे के बीच चंद्रमा पर लैंडर विक्रम से निकलेगा। जो इस योजना को सफल बनाएगा, जिसमें चंद्रमा के संसाधनों की पूरी तरह से मैपिंग, पानी की मौजूदगी की तलाश और साथ ही उच्च-रिज़ॉल्यूशन छवियों को क्लिक करना शामिल है। आइये जानते हैं आप कैसे देख सकते हैं चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट
चंद्रयान-2 मिशन का हिस्सा रहे वैज्ञानिक निर्भय कुमार उपाध्याय ने कहा कि चंद्रयान-2 के लिए काम करने का अनुभव बहुत ही आनंदमय था, सीनियर्स बहुत मददगार हैं। यह सीखने का एक शानदार अनुभव था, हम बहुत उत्साहित हैं। कल हम सुनेंगे कि भारत ने इतिहास बनाया है।
देखें चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट